Showing posts with label ईश. Show all posts
Showing posts with label ईश. Show all posts

Wednesday, February 28, 2024

निज हाथों पर विश्वास बड़ा

प्रिय आंटी के लिए

ढेर सारी शुभकामनाओं के साथ 


एक लेखिका कवयित्री हैं 

वाणी प्रखर, तेजस्वी मुखड़ा, 

समर्पिता प्रिया, माँ व नानी

निज हाथों पर विश्वास बड़ा !


कर्मठ अति हैं भक्त ह्रदय से 

क़िस्सों का है एक पिटारा, 

आस-पड़ोस संग ले चलतीं 

अंतर में ख़ासा जोश भरा !


बच्चों के सुख-दुख की भागी 

सदा आशीर्वाद बरसातीं, 

जिससे मिलीं भुला ना पाया  

सत्व भाव से जग हर्षातीं !


याद आ रहीं उनकी बातें 

उनसे मुलाक़ात के वे पल, 

जीवन की संध्या आयी है 

ईश उन्हें दे आत्मिक संबल !


​​