Showing posts with label भविष्य. Show all posts
Showing posts with label भविष्य. Show all posts

Sunday, June 9, 2024

सुखमय हों रस्ते जीवन के

जन्मदिन पर 

ढेर सारी शुभकामनाएँ 


दुबली-पतली एक बालिका 

अति मेधावी, नृत्य साधिका, 

मीठे कोमल स्वर में बोले 

नाचे बनकर कृष्ण-राधिका !


 आँख का तारा माँ-पापा की 

दादी-नानी वारी जातीं, 

गर्व अति दादा-नाना को 

चाचा-चाची, भाई-बहन को ! 


माँ ने सुंदर  केक मंगाया

घर भर गुब्बारों से सजाया,

पापा लाए  लड्डू, पेड़े

सबने मिलकर गिफ्ट दिलाया !

 

सुंदर हो भविष्य तुम्हारा 

स्वप्न सभी पूरें हों मन के, 

यही कामना हम करते हैं 

सुखमय हों रस्ते जीवन के !



९ जून २०२४