नये वर्ष में प्रस्तुत है एक नया ब्लॉग....इस ब्लॉग में वे कविताएँ है जो अपने मित्रों सम्बधियों के लिये खास तौर से लिखी गयी हैं, जन्मदिन , विवाह, विवाह की वर्षगाँठ, विदाई आदि के मौकों पर लिखी ये कवितायें शायद आपको भी किसी अपने की याद दिला दें.
चार दशक का साथ अनोखा
भरा प्रेम से जीवन सारा,
सुख-दुःख की राह पर चलकर
रिश्ता बना और भी प्यारा !
इक दूजे का हाथ थामकर
हँसकर मौसम हर एक सहा
कभी धूप तो कभी छाँव थी,
ह्रदय में धैर्य का दीप जला !
तीन बेटियों से महका घर,
उम्मीदों ने द्वार दिखाया
दो नाती व एक नतिनी ने
नानी-नाना का मान बढ़ाया !
बच्चों की स्नेहिल दुनिया में,
नन्ही परी की मृदु किलकारी,
सब मिल-जुलकर प्रेम से रहें
महके खुशियों की फुलवारी !
ईश्वर से बस यही कामना
स्वस्थ रहें, खुश रहें सर्वदा,
यूँ ही बढ़ता रहे यह प्रेम
दस दशकों तक क़ायम वादा !
No comments:
Post a Comment