Showing posts with label लक्ष्य. Show all posts
Showing posts with label लक्ष्य. Show all posts

Monday, August 6, 2018

जन्मदिवस पर


प्रिय भतीजी को जन्मदिन पर
ढेर सारी शुभकामनाओं सहित


डाक्टर बन कर नाम कमाओ
सेवा की भावना हो मन में,
इंटर्नशिप दिल से पूरी कर
मिले दाखिला भी एमडी में !

बचपन से ही हो मेधावी
परिवार को गर्व है तुम पर,
सदा उसूलों पर ही चलती
श्रम करती निज बलबूते पर !

मौज मनाती हैं जब सखियां
तुम्हें लक्ष्य का भान है रहता,
जीवन का जो उच्च ध्येय है
दृष्टि के सम्मुख ही रहता !

माँ-पापा को आदर्श बनाकर
श्रेष्ठ राह पर तुम चलती हो,
दोनों के परिवारों में भी
प्रिय सभी की सदा रही हो !

जन्मदिन पर बहुत बधाई
ऐसे ही आगे बढ़ना है,
छिपे गर्भ में जीवन के जो
अनुपम पन्नों को पढ़ना है !



Friday, October 29, 2010

जन्मदिन पर शुभकामनायें

 जन्मदिवस पर ढेरों शुभकामनाओं तथा स्नेह सहित

मन में समता, बुद्धि निर्मल
हो आत्मा में भरा आनंद
तन स्वस्थ हो अन्न शुद्ध हो
जन्म दिन मने सानंद I

श्वास में कम्पन न होता हो
द्वंद में ऊर्जा नहीं बहे
समय व्यर्थ न इक पल जाये
लक्ष्य से न नजर हटे I

सखियों संग  भी समरसता हो
न दुःख लेना न दुःख देना
अपना पात्र निभे ठीक से
जीवन को बस ड्रामा लेना I

भय से मुक्त हो चित्त सदा ही
अभय सदा औरों को देना
अंतर्मन की शांत अवस्था
जग पर कभी न निर्भर करना I

ऐसे जीना खिला कुसुम ज्यों
रहे बाँटता प्रेम सुगंध
दिल से निकली आज दुआएं
जन्म दिन का करो प्रबंध I