Showing posts with label कार्य. Show all posts
Showing posts with label कार्य. Show all posts

Sunday, February 28, 2021

करुणा के भावों से भरकर

जन्मदिन पर शुभकामनाएं  

धैर्य अनंत हृदय में धारे

इस जीवन में विचरा करते,

करुणा के भावों से भरकर 

अनायास  सुख जग में भरते !


हैं निस्वार्थ सुकर्म जो किये  

मित्रता को सदा निभाया, 

तन, मन, धन से मुक्त हृदय हो 

जीवन में हर रोल निभाया !


भूतपर्व सहकर्मी अब भी 

स्मरण मार्गदर्शन का करते, 

नए परिवेश में ढाल लिया  

मधुर रंग जीवन में भरते !


साफ-सफाई चहूँ ओर हो

बगिया सुंदर एक बनायी,

पाक कला में हो पारंगत 

साउथ इंडियन डिश बनायी !


बुजुर्गों के लिए आदर है 

सदा सहायता को तैयार, 

घर के सभी कार्य कर लेते  

खुशी मिले जीवन में अपार !