Showing posts with label ध्यान. Show all posts
Showing posts with label ध्यान. Show all posts

Monday, January 4, 2021

मन में सुंदर ख्वाब सजे हैं

 छोटी भाभी के लिए 
जन्मदिन पर ढेर सारी शुभकामनाओं के साथ
 
नानी बनी मिराया की पर 
बचपन भीतर अब भी खिलता, 
प्रिय बहू, समर्पित सहधर्मिणी   
नयनों में अपनापन पलता !

मन में सुंदर ख्वाब सजे हैं 
बिटिया अब घर आने वाली, 
घर गूँजेगा किलकारी से 
मिल मनेगी पहली लोहड़ी !

ध्यान और सेवा से हर पल 
जीवन का बनाया अनुपम, 
हाथों में है कोई जादू 
एक से एक बनाती व्यंजन !

फ़ेसबुक, यू ट्यूब पर एक्टिव 
जाने कितनी बनी हैं सखियाँ, 
अन्नपूर्णा प्रसिद्ध हुआ है
नियमित जिसे अपडेट किया !

जन्मदिन पर यही दुआएं 
आज सभी मिल कर देते हैं, 
इसी तरह तुम बनो प्रेरणा 
ध्यान, साधना सब अपनाएं ! 


  

Tuesday, July 30, 2019

दिल कमल रहे खिला


प्रिय बहना के लिए
जन्मदिन पर ढेर सारी शुभकामनाओं सहित



बीत गया एक साल, खरामा-खरामा
मस्ती कुछ बढ़ गयी, गाये दिल तराना !

टूर भी खूब किये
प्रिय संग कनाडा के,
साथ सभी का रहा
क्रिसमस धमाका में !

दिल के मरीज कई, दर्द लिए आते हैं
एक पाँव पर खड़े, दवा दिए जाते हैं

खुशियों की खूब कही
अंदर ही रहती हैं,
ड्यूटी की रात जाग  
आँखें मगर हँसती हैं !

बिटिया ने घर लिया, मेहमां का स्वागत है
मिलजुल कर रहें सभी, अपनी भी आदत है

'क्रिया' और 'ध्यान' का
गुरू से गिफ्ट मिला,
कितनी हो मुश्किलें
दिल कमल रहे खिला !

जन्मदिन मुबारक हो, जीवन संगीत भरा
सेवा का भाव कभी, दिल से न हो जुदा !