Showing posts with label भारत. Show all posts
Showing posts with label भारत. Show all posts

Tuesday, July 8, 2025

दिल में ले भारत की यादें

प्रिय भाभी के लिए 

जन्मदिन पर ढेर सारी शुभकामनाओं सहित 


दिल्ली की गर्मी से राहत 

मिली शीतल मंद हवाओं में, 

सागर के सुंदर तटों पर 

कनाडा की मस्त फ़िज़ाओं में !


नीले नभ पर श्वेत बदलियाँ 

सागर का जल भी नीला है, 

हाथ लिए हाथों में अपने 

जीवन साथी साथ खड़ा है !


सजे-धजे सुंदर वस्त्रों में 

स्वच्छ रास्तों पर चलना है, 

दिल में ले भारत की यादें 

नई स्मृतियों से मन भरना है !


बिटिया के घर जाकर यूँ भी 

हर दिन नया-नया लगता है, 

जन्मदिवस तो ख़ास तौर पर 

इस बार अनोखा लगता है !


हम सब देते ढेर दुआएँ 

ऐसे ही मुस्काती रहना, 

आने वाले हर इक पल में 

प्रीत के नग़मे गाती रहना !

Sunday, June 2, 2019

भांजी के जन्मदिन पर




भांजी के जन्मदिन पर 


भारत बसता हर धड़कन में, पूर्ण समर्पित परिवार को,
बसा नार्वे भी है दिल में, ग्लोबल सिटीजन माने खुद को !

कोमल केश बिछे काँधों तक
अधर गुलाबी, गहरी आँखें,
मुस्का देती बात-बात पर
खिल जाती हैं बरबस बाँछें !

 तीन शिशु आंचल में खेलें, खुद भी बच्चों जैसी नटखट,
हर कार्य में हाथ बंटाए, संग प्रिय के मधुमय जीवन !

सास-ससुर का सहयोग है
है बड़ी ही किस्मत वाली,
दादा-दादी की पा आशीष
बच्चों की भी खुली लाटरी !

सामाजिक मुद्दों पर भी वह, अपनी निश्चित राय रखती,
सखियों में अति लोकप्रिय है, याद उन्हें बरसों तक करती!

सेहत का भी ध्यान बहुत है
कैलोरी, वजन पर नजरें,
गहरी मौलिक बातें खोजे
खाने में हैं थोड़े नखरे !

जन्मदिन पर ढेर दुआएं, यूँ तो याद सदा तुम आती,
गोदी में था जिसे खिलाया, वही बालिका बन मुस्काती !

अब भी सिडनी की सड़कों पर
कार चलाती तेज गति से,
नये युग की वर्किंग वुमेन
निर्णय लेती सहज मति से !

Sunday, February 10, 2019

शुभकामनायें



जन्मदिन पर 

घर से दूर एक नया घर बनाया
जीवन साथी को भी विदेश में ही पाया
पर भारत बहता है अब भी शिराओं में
आदर्श झलकता है बचपन के संस्कारों में 
दुनिया के सबसे अमीर मुल्क में है बसेरा
हर साल एक बार तो लगता ही है फेरा
जन्मदिवस पर स्वीकारो बधाई
खुशियों की बरसात भिगोने आई




भांजे के जन्मदिन पर