Showing posts with label बधाई. Show all posts
Showing posts with label बधाई. Show all posts

Monday, August 4, 2025

तुम हो सारे घर की रौनक़

नन्ही गुड़िया के

पहले जन्मदिन पर 

ठुमक-ठुमक कर चलती घर में 

किलकारी भी गूँज रही है, 

छवि तुम्हारी छवि देखकर 

नानी माँ बस झूम रही है !


एक बरस की आज हुई हो 

माँ-पापा भी वारी जाते, 

बड़ी दुलारी दादी माँ की 

नाना भी तो नाज उठाते ! 


संग भाइयों के सदा खेलो

झटपट अ आ इ ई सीखो, 

गुजराती में बात करो और 

अंग्रेज़ी में गाना सीखो !


तुम हो सारे घर की रौनक़ 

बड़े मज़े से बड़ी हो रही, 

तुतला कर कह देती सब कुछ 

निज पैरों पर खड़ी हो रही !


जन्मदिवस पर खूब बधाई 

खिला रहे मुखड़ा फूलों सा, 

सब के दिल में यही दुआ है 

सुंदर हो हर पल जीवन का !


Sunday, July 13, 2025

गगन विशाल बसा है मन में

प्रिय पुत्र के लिए 

 जन्मदिन पर ढेर 

सारी शुभकामनाओं और स्नेह सहित 


 सुबह व्यस्त और व्यस्त शाम को  

लेकिन योग साधना जारी, 

जीवन संगिनी साथ हर कदम 

मुखड़े पर मुस्कान है न्यारी !


बाधाएँ कितनी भी आयीं 

 किया सामना अति हिम्मत से 

जन्मदिवस पर ढेर दुआएँ 

देते हैं सब मिलकर दिल से !


भर जाती है पुलक ह्रदय में 

उड़े ड्रोन जब नील नभ में , 

 किंतु याद इसे भी रखना  

 गगन विशाल बसा है मन में   !


देवालय है देह हमारी 

इसका भी कुछ ध्यान करो, 

स्वयं के साथ बिताओ कुछ पल  

जीवन में कुछ गहरे उतरो  !


 भरा हुआ घर उपकरणों से 

तरह-तरह के सामानों से, 

वहाँ जरा सी जगह बनाओ 

मन को भी थोड़ा फैलाओ !


Friday, December 1, 2023

सात सेंचुरी पूर्ण हुई हैं

बड़े भाई के 
सत्तरवें जन्मदिन पर 
ढेर सारी हार्दिक शुभकामनाओं  के साथ 


अपने घर के इक राजा हैं 
सत्यापित किया निज नाम, 
लें न दें कुछ उधो-माधो से  
रखते अपने काम से काम !

खूब पढ़ाया है बिटिया को 
देख तरक़्क़ी हैं अति प्रसन्न, 
समाज के काम में आते 
सीधा-सादा सा है जीवन !

नहीं शिकायत कोई रब से 
है अंतर में विश्वास बना, 
बड़ों के लिए बहुत सम्मान 
भाई बहनों पर स्नेह घना ! 

जन्मदिवस पर ढेर दुआएँ 
हम सब संग लिए आते हैं, 
सात सेंचुरी पूर्ण  हुई हैं 
गीत बधाई का गाते हैं ! 


Monday, June 26, 2023

इक मुस्कान सदा मुखड़े पर

छोटी बहन के जन्म दिन पर


जन्मदिवस है खास इस बरस

सिर पर हाथ बड़े भाई का,

दूर से हम सब दें दुआएं

गीत बज रहा है बधाई का !

 

गया वर्ष खुशियाँ कई लाया

बिजनेस वुमन बनीं शान से,

डॉक्टर का कर्त्तव्य निभाया

होममेकर का जी जान से !

 

लेडिज क्लब की प्रेसिडेंट भी

घर, समाज दोनों से प्यार,

है विवेक जीवन में जिसके

क्यों होगी कभी उसकी हार !

 

प्यारी सी  दोनों पुत्रियाँ 

नये नये आयाम छू रहीं,

माँ-पिता के कदमों पर चल

जीवन में कई रंग भर रहीं !

 

इक मुस्कान सदा मुखड़े पर

दिल में चाहे हो मुश्किल,

जोश भरा कण-कण में तन के

निकट खड़ी ज्यों हर मंजिल !


Friday, September 9, 2022

षष्ठी पूर्ति के अवसर पर

षष्ठी पूर्ति के अवसर पर 

ढेर सारी शुभकामनाओं सहित 

 

प्यारी सी मुस्कान अधर पर 

सहज, सरल, जीवन है भाया , 

मिलतीं सबसे सदा प्रेम से 

मिलनसार कोमल दिल पाया !

 

कुदरत से भी अति लगाव है 

हरियाली छायी छत, बगिया, 

करें योग साधना,  अध्ययन 

 घर में पुस्तकालय सजाया !

 

पूजा-पाठ नित्य ही  करतीं 

मन में श्रद्धा  दीप जला है, 

सुंदर कलाकृतियों  से घर का

कोना-कोना सजा हुआ है !

 

दो पुत्रियों की स्नेहिल मॉम 

नानी की पदवी अब पायी,

जीवनसाथी सदा साथ है 

सखियों से मैत्री बढ़ायी  !

 

हुईं  साठ की है विशेष दिन 

  नया मोड़ है सुखद भावना ,

जीवन सुखमय रहे आपका 

करते हैं  नित यही कामना !

 

षष्ठी पूर्ति का परम उत्सव  

मित्र सबंधियों सँग मनाएँ, 

दिल से हमें निकट ही जानें 

चाहे हम स्वयं न आ पाएँ !


Thursday, June 9, 2022

दिवस बीतते हँसते-गाते

जन्मदिन पर ढेर सारी शुभकामनाओं सहित 


नन्हे कदम थिरकते उसके, ताता थैया करते-करते

कोमल कंठ से राग फूटते, दिवस बीतते हँसते-गाते !

 

नन्ही सी एक कलाकार है, पढ़ने का भी शौक है बहुत

इ-किताबें फट-फट पढ़ जाती, प्रिय महर हमारी है अद्भुत !

 

जन्मदिवस नौवाँ आया है, माँ ने की बड़ी तैयारी  

परिवार के संग मिलजुल कर, सुंदर एक महफिल सजा ली  !

 

माँ-पापा की है लाडली, भाई-बहन की प्यारी बहना

शांत सदा रहती कक्षा में, तुरत मानती सबका कहना !

 

थोड़ी सी जिद भी करती है,रोज नया क़िस्सा सुनने की

खेलो हरदम सँग ही  मेरे, उम्र अभी सपने बुनने की !

 

मामा-मासी की याद उसे, कभी-कभी तो आती होगी,

जन्मदिन की शाम सुहानी, उनको संग ले आती होगी !

 

नानी भी नाना के सँग मिल, तुमको अनुपम स्नेह भेजती

महर सदा हँसती मुस्काती, सदा दिलों में उनके बसती !


Wednesday, May 18, 2022

रंग बिखेरे कैनवास पर

 प्रिय भांजी के लिए 

जन्मदिन पर ढेर सारी शुभकामनाओं सहित 


तीन राजकुमारों की माँ 

वर्डल की दीवानी भी हो, 

यूएई यादों में बसा है 

परियों की कहानी सी हो ! 


स्वप्न देखते वे नींदों में 

जिन्हें भरा तुमने आँखों में, 

पालन-पोषण पल-पल मिलता 

सदा सुलाया है बाँहों में !


प्रकृति से परिचय करवाती 

पढ़ती हो पेड़ों की धड़कन,  

 प्राणी जगत से सहज प्रेम है

पत्तों फूलों से अपनापन !


सृजन की क्षमता भी है भीतर 

रंग बिखेरे कैनवास पर,

दीवाली पर सजी रंगोली 

मास्क बनाये हैलोइन पर !

 

देश-जहां की चिंता भी है 

छोटा सा दिल, दिल में जग है, 

कभी एक अल्हड़ बाला सी 

बसता जिसमें बचपन भी है !


सखियों के संग पिकनिक मस्ती 

फिर कोविड का पाया प्रसाद, 

सुख-दुःख तो आना जाना है 

रह जाता है शेष  उल्लास !


दोसा, केक, चॉकलेट संग 

बीत गए वे दिवस अकेले, 

भरे-पूरे से इस कुनबे में 

इंद्रधनुष के रंग बिखरते !


Monday, July 1, 2019

भाभी के जन्मदिन पर



जन्मदिवस पर ढेर सारी शुभकामनाओं के साथ

छोटे केश सांवला मुखड़ा
प्यारी सी मुस्कान सजी है 
बड़े प्रेम से स्वागत करतीं
चाहे जितनी बार मिली हैं

बिटिया की हैं बनी सहेली
सदा साथ जीवन साथी के,
हर सुख-दुःख में बनीं सहारा
किया सामना बड़े जोश से !

एक से एक नया फर्नीचर 
संवरा-सजा सदा हर कमरा,
सौन्दर्य की बड़ी परख है
हो चादरें या फिर परदा !

देख-भाल कर चुनती हैं वह
ड्रेस सेन्स भी पाया खूब,
सखियों संग की किटी पार्टी
किस्सों से भी मचायी धूम !

माँ के आशीर्वाद मिले हैं
भाई-भाभी का भी दुलार,
बहना बसी सदा अंतर में
ससुराल में मिला है प्यार

जन्मदिन पर ढेरों बधाई
ऐसे ही सदा मुस्काएं,
स्वप्न सभी ही शीघ्र पूर्ण हों
हम सब देते यही दुआएं !

Sunday, February 10, 2019

शुभकामनायें



जन्मदिन पर 

घर से दूर एक नया घर बनाया
जीवन साथी को भी विदेश में ही पाया
पर भारत बहता है अब भी शिराओं में
आदर्श झलकता है बचपन के संस्कारों में 
दुनिया के सबसे अमीर मुल्क में है बसेरा
हर साल एक बार तो लगता ही है फेरा
जन्मदिवस पर स्वीकारो बधाई
खुशियों की बरसात भिगोने आई




भांजे के जन्मदिन पर 

Tuesday, November 29, 2016

राजकुमारों सा पलता है


प्रिय आकाश के लिए 
पहले जन्मदिन पर शुभकामनाओं सहित 

गोल गंदुमी प्यारा मुखड़ा 
बड़ी-बड़ी सी मनहर आँखें, 
लगता भोला देवदूत सा 
कोमलता, सुंदरता पाँखें !

शान बढ़ायी  सारे घर की 
दे रोहन को 'दादा' का मान,
दादी, नानी की गोदी में 
फबता जैसे उनकी जान !

है नन्हा सा दुनिया घूमे 
विश्व नागरिक बना अभी से,
राजकुमारों सा पलता है 
मिलें दुआएं सदा सभी से !

जन्मदिवस पहला पहला है 
माँ के दिल में लड्डू फूटें,
हम भी देते बहुत बधाई 
मासी, मामा के  संग मिलके !

Tuesday, September 27, 2016

जन्मदिवस पर

प्रिय भांजी के लिए जन्मदिन की ढेरों बधाई सहित


एक बालिका भली भली सी
मिश्री की हो एक डली सी,
प्यारी सी मुस्कान बिखेरे
ज्यों बेला की एक कली सी !

सखियों में भी लोकप्रिय है
एडवेंचर की शौक़ीन साहसी,
मछली सी लहरों से खेले
दिल में चाहत कुछ करने की !

कलाकारा वह जन्मजात है
अभिनय सहज ही घट जाता,
माँ-पापा की बड़ी दुलारी
बहना की भी आंख का तारा

स्वप्न सभी सच होंगे उसके
दिल में जोश दूरदृष्टि भी,
जन्मदिवस यह याद दिलाता
मंजिल और करीब आ गयी !


Monday, August 22, 2016

जन्मदिन पर स्नेह व शुभकामनाओं सहित

जन्मदिन पर स्नेह व शुभकामनाओं सहित

मस्ती का है नाम मुकेश
जल्दी उड़ गए जिसके केश
अपनाया गेरुआ वेश
देता सबको प्रेम संदेश !

भोग लगाता पंडित जैसा
बचपन में करता था पूजा
चुनरी ओढ़ नृत्य भी करता
कोई झिझक न कोई हूजा !

अनुज सभी का सबका स्नेही
दुल्हन भी अति सुंदर पायी
प्यारी सीं दो मिलीं बेटियाँ
किस्मत उसने अद्भुत पायी !

अपना समझ के काम करे वह
कर्मशील न थकना जाने
प्रमोशन भी पाए कितने
नाम बैंक में हर कोई जाने !

सुखमय हो जीवन का हर पल
जन्म दिवस पर तुम्हें बधाई
पिता की सेवा का अवसर पा
नित नयी तकदीर बनाई !

बढ़ते चलो साधना पथ पर
पालो भीतर शांति के स्वर
मिले शाश्वत का सान्निध्य
उड़ो गगन में लगा ध्यान पर !