Showing posts with label राजा. Show all posts
Showing posts with label राजा. Show all posts

Friday, December 1, 2023

सात सेंचुरी पूर्ण हुई हैं

बड़े भाई के 
सत्तरवें जन्मदिन पर 
ढेर सारी हार्दिक शुभकामनाओं  के साथ 


अपने घर के इक राजा हैं 
सत्यापित किया निज नाम, 
लें न दें कुछ उधो-माधो से  
रखते अपने काम से काम !

खूब पढ़ाया है बिटिया को 
देख तरक़्क़ी हैं अति प्रसन्न, 
समाज के काम में आते 
सीधा-सादा सा है जीवन !

नहीं शिकायत कोई रब से 
है अंतर में विश्वास बना, 
बड़ों के लिए बहुत सम्मान 
भाई बहनों पर स्नेह घना ! 

जन्मदिवस पर ढेर दुआएँ 
हम सब संग लिए आते हैं, 
सात सेंचुरी पूर्ण  हुई हैं 
गीत बधाई का गाते हैं !