Showing posts with label ममता. Show all posts
Showing posts with label ममता. Show all posts

Sunday, January 24, 2021

अब पुन: मिला घर का आंगन

प्रिय भांजे के लिए

जन्मदिन पर ढेर सारी शुभकामनाओं के साथ

 

बरसों घर से दूर रहे तुम

ममता के आँचल से वंचित,

अब पुन: मिला घर का आंगन

मित्रों से मिल अंतर हर्षित !

 

छोटे भाई का निश्छल स्नेह

अर्धरात्रि  को काटा  केक,

पापाजी ने ली है छुट्टी

परिवार हुआ है फिर से एक !

 

वस्त्रों को धोने की चिंता, न

नून-तेल-लकड़ी का झंझट,

शॉपिंग, क्लीनिंग की छुट्टी

कुक, मेड का मिटा है टेंशन !

 

बचपन का घर फिर से पाया

बड़े चाव से उसे सजाया,

जिन स्वप्नों को मन में रखा

पूर्ण हों सकें वक्त है आया !

 

जीवन पथ पर बढ़ते जाओ

करुणा भाव मिला है रब से,

जन्मदिवस पर बहुत बधाई

देते हैं हम मिलकर  दिल से ! 


Sunday, January 3, 2016

शुभकामनायें

 जन्मदिन पर
 ढेर सारी शुभकामनाओं के साथ


मैचिंग साड़ी मैचिंग पर्स 
मैचिंग ही कंगन हाथों में,
आधुनिक युग की सजग स्त्री 
हो सशक्त बढ़ी राहों में !

ममता भरा हृदय, 
प्रिया का प्रणय भरे अंतर में
ओशो को आदर्श बनाया 
भरे हैं उर में सपने !

माँ-पिता को गर्व है उस पर 
बच्चों को भी मित्र बनाया
बहनों की प्यारी दीदी है
 पापा जी का मान बढ़ाया !

आधुनिक हों या पारंपरिक
 फबते हैं सारे परिधान
सदा रहे मुस्काता मुखड़ा 
रोज सवेरे करती ध्यान !