Showing posts with label वाणी. Show all posts
Showing posts with label वाणी. Show all posts

Thursday, December 29, 2022

जीवन में अनुशासन छाया




जन्मदिन पर

वाणी मधुर, प्रेम हृदय में, प्यारी सी मुस्कान लबों पे

पाक कला में पारंगत हैं, घर सँवारा बड़े चाव से  !

भक्ति भावना भरी अंतर में,  सुंदर मन्दिर एक बनाया 

योग-प्राणायाम भोर में, जीवन में अनुशासन छाया 

व्हाट्सएप पर सुबह-सुबह ही, सुंदर शुभ सन्देश भेजतीं 

वात्सल्यमयी माँ व मासी, नए नए पकवान खिलातीं 

बालकनी में हरियाली है, सज्जा दोनों को भाती है

कनाडा कब उड़ कर जा पहुँचें, अब तो बात यही भाती है 

जन्मदिवस पर बहुत बधाई, सफल यात्रा की कामना 

कृपा ईश की बानी रहे, सबके दिल की यही भावना 

Friday, December 25, 2020

जन्मदिन पर कविता

 जन्मदिन पर 
ढेर सारी शुभकामनाओं के साथ 
वाणी मधुर, सहज स्वभाव, मन में करूणा व प्रेम भरा है 
कोमल दिल से जाने कितना, अपनों  के हित नेह झरा है 

पौधा, पशु, कोई प्राणी हो, सबके बारे सदा सोचती 
घर-बाग़ दोनों को सजाया, नियमित योग साधना करती 

सुंदर वस्त्र सहेज कर रखे, आभूषणों से नहीं लगाव 
एक सादगी है जीवन में, नहीं जताती कोई अभाव 

जॉब के प्रति पूर्ण समर्पित, भोर से शाम ढले तक करती 
अधिकारी सन्तुष्ट हो जाते, तर्क सहित उन्हें समझाती

प्रिय के प्रति भी अतुल प्रेम है, मैत्री व आदर भी देती  
नहीं दिखावट, नहीं शिकायत, दो तन, इक मन होकर रहती  

केक, पेस्ट्री, कुकीज़ बनाए, कलात्मक आइसिंग सजायी   
थोड़ा सा ही अपने हित रख, बाकी मित्रों को भिजवाती

स्वप्न तुम्हारे सभी पूर्ण हों, माँ-पापा की आशीषें लो 
बढ़ो प्रगति की राह पर आगे, इसी तरह सदा मुस्काओ