Showing posts with label परिश्रम. Show all posts
Showing posts with label परिश्रम. Show all posts

Thursday, August 6, 2020

जन्मदिन पर ढेर सारी शुभकामनाओं के साथ


जन्मदिन पर ढेर सारी शुभकामनाओं के साथ 


केश लटकते हैं कानों तक 
मुखड़े पर मोहक मुस्कान, 
झरनों जैसी हँसी बह रही 
मन पीड़ा से है अनजान !

अथक परिश्रम करके पहुँची 
के जी एम सी के कैम्पस में,
वर्षों तक किया है अध्ययन 
लिया दाखिला अब एम डी में !

बच्चों जैसा सरल स्वभाव 
बच्चों का इलाज करेगी, 
कितने ही मासूमों की वह
तन-मन की पीड़ा हरेगी !

माँ-पापा व दादाजी का 
आशीर्वाद सदा ही मिलता, 
शेष सभी परिवार जनों का  
अंतर तुम्हें देखकर खिलता !

जन्मदिन पर ढेरों बधाई 
स्वप्न सभी हों पूर्ण तुम्हारे,
इसी तरह हँसते-गाते ही 
इक दिन पा लो सभी किनारे !

Thursday, October 28, 2010

अध्याति

जन्मदिन पर ढेर सारी शुभकामनाओं के साथ

दुबली पतली पर जोशीली
थोड़ी सी है वह शर्मीली
कहते सब बस पढ़ती रहती
दसवीं की छात्रा अध्याति !

अधि धन आति यानि पढ़ाकू
सुंदर मुखड़ा रंगत गोरी
हँसी मनोहर झरें पुष्प ज्यों
घर भर की है बड़ी दुलारी !

संतोषी स्वभाव है उसका
नखरे वखरे वह न जाने
दादा जी का ध्यान सदा है
माँ, पापा, दीदी की माने !

परिवार को नाज है तुमपे
अध्याति तुम एक रतन हो
परिश्रम ही बने कसौटी
चमको जग में यही जतन हो !

जन्मदिवस पर तुम्हें बधाई
मस्त रहो प्रसन्न अदा
उज्ज्वल हो कल आने वाला
स्वप्न करो साकार सदा !