Showing posts with label परिवार. Show all posts
Showing posts with label परिवार. Show all posts

Sunday, January 3, 2021

ननद के लिए जन्मदिन पर

ननद  के लिए जन्मदिन पर 
ढेर सारी शुभकामनाओं सहित 
 
एक समुमधुर कविता की तरह 
महकता रहता है तुम्हारा जीवन 
जिसे पल-पल आनंदित करे 
परिवार का सुदृढ़ बंधन !
देश की उन्नति में भी योगदान देती 
वर्षों से मन लगाकर बैंक में ड्यूटी निभातीं 
संतानों का भविष्य भी सुंदर बनाया है 
देकर स्नेह-संस्कार उन्हे परवान चढ़ाया है 
सपने सज रहे हैं मन में शहनाई के भी 
समय आने पर होगें पूर्ण कारज सभी 
छोटी बहन की भूमिका भी बखूबी निभाती 
दीदी-भैया का मान रखकर सदा उन्हें फोन मिलाती 
ससुराल में प्यारी बहू का सम्मान पाया है 
भाभी व देवरानी नहीं सखी बनकर स्नेह लुटाया है
आने वाला वर्ष ही नहीं सारे वर्ष मंगलमय हों 
यही दुआ देते हैं हर एक पल शांति से भरा 
और सुखमय हो ! 
 

Friday, October 29, 2010

लता जी

लता मंगेशकर- भारत की महान गायिका
स्वर सम्राज्ञी, कोकिला कंठा
शान विश्व की, आन देश की
भारत रत्ना, महान हैं लता
सर्वोत्तम पहचान स्वदेश की!
इंदौर की भूमि हुई हर्षित
सन २९ में जन्मी लता
दीनानाथ, शुद्ध मती की
सबसे बड़ी दुलारी कन्या I

हृदय नाथ की प्यारी दीदी
बहनें आशा, उषा, मीना
नन्हीं उमर में सीखा अभिनय
सीखा सुर में गाना गाना I

अमान अली खां हों या अमानत
लता सदा थीं गुणवती शिष्या
तेरह वर्ष की हुईं अभी थीं
सर से उठा पिता का साया I  

परिवार का बोझ आ पड़ा
करना पड़ा फिल्मों में काज
धीरे –धीरे गायन में वह
सिद्ध हुईं बनी सरताज I

गीत हजारों तब से गाये
जाने कितने दिल धडकाए
जन्म दिवस पर लें बधाई
बार अनेकों यह दिन आये !


  

Thursday, October 28, 2010

अध्याति

जन्मदिन पर ढेर सारी शुभकामनाओं के साथ

दुबली पतली पर जोशीली
थोड़ी सी है वह शर्मीली
कहते सब बस पढ़ती रहती
दसवीं की छात्रा अध्याति !

अधि धन आति यानि पढ़ाकू
सुंदर मुखड़ा रंगत गोरी
हँसी मनोहर झरें पुष्प ज्यों
घर भर की है बड़ी दुलारी !

संतोषी स्वभाव है उसका
नखरे वखरे वह न जाने
दादा जी का ध्यान सदा है
माँ, पापा, दीदी की माने !

परिवार को नाज है तुमपे
अध्याति तुम एक रतन हो
परिश्रम ही बने कसौटी
चमको जग में यही जतन हो !

जन्मदिवस पर तुम्हें बधाई
मस्त रहो प्रसन्न अदा
उज्ज्वल हो कल आने वाला
स्वप्न करो साकार सदा !