Tuesday, September 22, 2026

दिल में प्रेम का स्रोत छिपा है

भतीजी के जन्मदिन पर 
ढेर सारी शुभकामनाओं के साथ 


बाहर का जीवन सुंदर है 
भीतर भी संवार लिया है, 
योग-ध्यान से तुमने अपना 
मन-उपवन निखार लिया है ! 

कर्मक्षेत्र में आगे बढ़ती
पूरे मनोयोग से डट कर, 
सहकर्मियों को भी सिखाती 
जोश-ख़ुशी अंतर में भरकर !

कला और सौंदर्य से अपना 
घर आँगन समृद्ध किया है, 
प्रकृति के संग की है मैत्री 
वर्तमान हर घड़ी जिया है !

ऐसे ही तुम सदा लुटाना 
दिल में प्रेम का स्रोत छिपा है, 
माँ-पापा के साथ सभी का 
हृदय आशीषों से भरा है !

जन्मदिवस पर ढेर दुआएँ 
अपने अंतर को पहचानो, 
एक विशुद्ध अनंत आकाश 
भीतर बसता है, यह जानो !  
 

No comments:

Post a Comment