प्रिय भांजी के लिए
जन्मदिन पर ढेर सारी शुभकामनाओं के साथ
सुंदर घर है फ़िक्र स्वास्थ्य की
अनुशासन जीवन को सँवारे,
प्रिय की ख़ुशी में ख़ुशी देखती
ससुराल सदा राह निहारे !
माँ-बहना का साथ मिला है
ध्यान बहुत उनका भी रखती,
घर का काम हो या दफ़्तर का
पूरे मनोयोग से करती !
रखती खबर देश-दुनिया की
वार्तालाप में भी प्रखर है,
क्रिकेट, राजनीति या फ़िल्में
सभी पर थोड़ी सी नज़र है !
भाई-भाभी को पर्वों पर
करना याद कभी न भूले,
मन ही मन काशी का सुमिरन
मेहँदी-चूड़ी तरु पर झूले !
एक नन्ही सी आशा मन में
शीघ्र पूर्ण हो यही दुआ है,
जन्मदिवस ख़ुशियाँ ले आया
मौसम भी मदमस्त हुआ है !

No comments:
Post a Comment