Wednesday, November 11, 2026

जीवन की इस भागदौड़ में

भांजी के लिए 

जन्मदिन पर 

ढेर सारी शुभकामनाओं सहित  



ईश्वर से बस यही दुआ है,

खुशियों की सदा बहार मिले, 

भक्तिभाव भरा हो मन में 

मुख पर यूँ ही मुस्कान खिले !


नन्ही परी की प्यारी सी माँ 

नये-नये पहनाती परिधान,  

नौकरी, घर, रिश्तों की डोर

रखती प्यार से सबका ध्यान ।


प्रिया पति की, दुलारी सासु की 

बहनों-भांजों का भी है ख़्याल  

माँ-पापा का ह्रदय में आदर,

नानी नातिन को रही सँभाल !


जीवन की इस भागदौड़ में, 

अपने लिए कुछ पल चुराना, 

अपने सपनों को भी जीना 

योग-ध्यान को भी अपनाना !


हर सुबह सजे उम्मीदों से

हर शाम सुकून के गीत कहे, 

छवि के संग बचपन फिर जी लो, 

हर पल तृप्ति का संगीत बहे !



 

No comments:

Post a Comment