Showing posts with label मेधा. Show all posts
Showing posts with label मेधा. Show all posts

Wednesday, April 22, 2015

जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाओं के साथ

 जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाओं के साथ


ऊँचा कद, व्यक्तित्व अनोखा
चौड़ा मस्तक, प्रखर है मेधा,
बचपन में थे बड़े सुदर्शन
नाम नरेश पिता ने दिया !

पढ़ने का है शौक बहुत
मोटा चश्मा चढ़ा आँख पर,
समाचार हों या सुडोकू
पढते पेपर इक इक अक्षर !

नई दिल्ली में बसे द्वारका
मेट्रो की महिमा मानें,
एमटीएनएल के सफल अधिकारी  
कर्म को ही पूजा जानें !

बिटिया को पढ़ाते दिल से
पी टी ए मीटिंग्स में जाते,
होम मिनिस्ट्री को खुश रखते
रिश्तेदारी सदा निभाते !

जन्मदिवस है आज आपका
दो पल याद करें थम कर,
कितनी दूर अभी जाना है
खुशियों से लें मन को भर !

अनिता निहालानी
१ दिसम्बर २०१०



Friday, October 29, 2010

काकू



प्रिय काकू के लिये जन्म दिन की ढेर सारी शुभकामनाओं के साथ


यथा नाम तथा गुण पाया
जीवन को निर्दोष बनाया I

सीधा, सरल , सहज स्वभाव
फैशन का नहीं अधिक प्रभाव I

मेधा सूक्ष्म बना इंजिनियर
कॉमर्स में भी पहुँच बड़ी पर I

शिक्षा से अति लगन लगाई  
जॉब छोड़ फिर करे पढ़ाई I

कवि हृदय संगीत भी चाहे
कर्णप्रिय गिटार बजाये I

माँ का दुलारा गर्व पिता को
सबसे प्यारा है बहना को I

मित्रों में अति लोकप्रिय है
व्यक्तित्व भी दर्शनीय है I

जन्मदिवस पर ढेर बधाई
अगला हर पल हो सुखदाई I

श्रम कर साधो मन के मनके 
स्वप्न सभी सच हों जीवन के I