Showing posts with label शुभकामनाएँ. Show all posts
Showing posts with label शुभकामनाएँ. Show all posts

Thursday, June 11, 2026

इक दिन मंज़िल पर पहुँचेगी

नातिन के जन्मदिन पर 

ढेर सारी शुभकामनाओं के साथ 



दुबली काया जोश बहुत है 

कदम थिरकते होश बहुत है, 

माँ-पापा, सभी की लाडली 

अंतर मन में तोष बहुत है !


आगे ही आगे बढ़ती है 

दिल से पढ़े जो भी पढ़ती है, 

इक दिन मंज़िल पर पहुँचेगी 

सीढ़ी दर सीढ़ी चढ़ती है !


नाना-नानी वारी जायें 

ढेर सारे मोमो खिलायें, 

अपने घर हर वर्ष बुलाकर 

पहले ही जन्मदिन मनाएँ !


नृत्य क्लास में नाम लिखाया

नयी-नयी बनती  हैं  सखियाँ,

टीनएजर्स ग्रुप में आयी

हँसे तो लगे खिलती कलियाँ !

  

नृत्य कला में है  पारंगत

पढ़ने में भी आती अव्वल,

सुंदर लेख स्वच्छ नोटबबुक  

मन भी फूलों सा है कोमल !

 

इसी तरह तुम आगे बढ़ना

नित्य नई मंजिल को छूना,

जीवन कितना सुंदर इसको

दिल में अपने अनुभव करना ! 


Thursday, November 27, 2025

जीवन अब इक क्रीड़ा प्रांगण

प्रिय सखी के लिए 
विवाह की वर्षगाँठ पर 
हार्दिक शुभकामनाओं सहित 

संग-संग दुनिया देखी है 
संग-संग हमने सीखा है, 
जिस दिन फेरे लिए अग्नि के 
तेरे सिवा न कुछ परखा है !

मिलन-विरह दोनों रुत आयीं 
ज़िम्मेदारी सभी निभायीं, 
दोनों प्रिय संतान सुखी हैं 
वरदानों सी हमने पायीं !

जीवन अब इक क्रीड़ा प्रांगण 
सारा जग अपना घर लगता, 
देह और मन की सीमाएँ 
तोड़ के नित नव लक्ष्य गढ़ता !

कूदें नील गगन से भू पर 
या सागर में गहरे जायें, 
उर में जोश, शक्ति पाँवों में
नई मंज़िलें तय कर आयें !

Tuesday, November 11, 2025

हर मुश्किल करती आसान

प्रिय भांजी के लिए 

जन्मदिन पर ढेर सारी 

शुभकामनाओं सहित 


नन्ही बिटिया संग दिन उगता 

खेल-खेल में हुई हर रात, 

काम पे भी जाना होता है 

दिल में भर कितने जज़्बात !


बहनों के संग गपशप होती 

माँ-पापा का आशीष मिले,

प्रियतम का संग भरे ऊर्जा 

अंतर का उपवन सहज खिले !


मोहित, पियु की प्यारी मासी 

सदा रखती उनका हर ध्यान, 

मीठी मुस्कानों से अपनी 

हर मुश्किल करती आसान !


जन्मदिवस पर यही कामना 

बसी रहो यूँ सबके मन में, 

कर्मठता के संस्कार भरो 

छवि की छवि चमके इस जग में !


Friday, July 11, 2025

जीवन में इक लय व छंद है

आदरणीय जीजाजी के लिए 

 जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाओं सहित 


मुख पर संतोष भरी मुस्कान

बन गयी है आपकी पहचान, 

छोटी-बड़ी ज़रूरत का हर

दीदी-बच्चे रखते हैं ध्यान !


तन थक जाए कभी ज़रा सा 

 पर मन का हौसला बुलंद है, 

 वरदान मिला है दीर्घायु का

जीवन में इक लय व छंद है !


आँगन में बगिया मुस्काए,

 हर मौसम कुछ नया दे जाए,

 आम, लीची, लुकाठ, करी पात 

 नींबू, पुदीना सुरभि लुटाए !

 

भोर में पंछी गीत सुनाते 

घर भर देती मधुर गुंजार,

संबंधों में स्नेह बह रहा  

पोती-नातिनों की चहकार !


लोहड़ी, होली, या दिवाली 

हर उत्सव मिलकर मनाते

 ऑनलाइन खेलों के संग 

 शॉपिंग का भी लुत्फ़ उठाते !


जीवन जैसे शांत समंदर

 हर लहर कहे कितना सुंदर,

 साथ मिला जो सच्चा, पावन

 उससे ही पथ हुआ यह भावन !


 यही कामना हम सब की, हो 

जन्मदिवस हर साल निराला,

 रहें आप स्वस्थ और  सानंद 

 खुशियों का हो संग उजाला !