Wednesday, June 1, 2016

जन्मदिन पर

 जन्मदिन पर ढेर सारी शुभकामनाओं सहित


आस्ट्रेलिया ने मोहा मन को
सुंदर प्रकृति खुली फिजायें,
सागर तट व नीला अम्बर
बॉलीवुड की फिल्में भाएँ !

दिल है कोमल भावुक अंतर
औरों की पीड़ा छू जाती,
अपना सबको दिल से माना
भेदभाव न फिर सह पाती !

परिचित रहती है खोजों से
वैज्ञानिक दृष्टि कोण है,
काम जरूरी निपटा लेती
डे केयर में रोहन खुश है !

ड्यूटी पहले पीछे सुविधा
काम से न समझौता करती,
अपनी कम्पनी की पैरवी
अवसर पा हर मोड़ पे करती !

अन्याय को सह न पाती
भीतर देश प्रेम का जज्बा,
केश रेशमी, हँसती आँखें
है अंतर में विश्वास घना !

एक जागरूक विश्व नागरिक 
माँ-पापाकी प्यारी बिटिया,
शानूजी के दिल में रहती
एवोकैडो अति है भाता !

जगती-सोती रातें काटीं 
खुश रहती हर पल हर छिन,
शौक बहुत पढ़ने का रखती 
रोहन के संग बीतें दिन !


Monday, February 1, 2016

जन्मदिन की बधाई


जन्मदिन पर ढेर सारी शुभकामनाओं के साथ

एक वसंत और देखा है
एक गीत नया गाया,
बहना के संग बांटी खुशियाँ
माँ-पापा को सब भाया !

सुंदर परिधानों में फबती
काला चश्मा, अधर विहंसते,
गीत और संगीत पिरोया
सुंदर स्वप्न सजे नयनों में !

पिकनिक सा जीवन बीतता
पंछी, नील गगन भाते हैं,
सखियों संग जो दिवस गुजारे
दिन वे याद बहुत आते हैं !  

जन्मदिवस कुछ कहने आया
एक बरस तुम बड़ी हो गयी,
जीवन अति उदार दाता है 
निज पावों पर खड़ी हो गयी !

पूर्ण करो उन ख्वाबों को भी 
जो रातों की नींद उड़ाते,
मंजिल पर जाकर ही थमना
यही दुआ निकलती दिल से !


अनिता मासी
२ फरवरी २०१६

Thursday, January 14, 2016

जन्मदिन की बधाई

जन्मदिवस पर ढेर सारी शुभकामनाओं के साथ

नाम ही जिसका है विवेक
वह सूझबूझ का धनी बड़ा,
नापतोल कर देखभाल कर
हर सौदा करता खरा खरा !

तन दोहरा पर मन में बचपन
बेबी फेस आँख पे चश्मा,
कुशल ड्राइवर, शेफ कुशलतम
अलहमरा का एक करिश्मा !

दिल्ली वाला पहुँचा मुम्बई
और वहाँ से सीधा दुबई,
दुबई में देखा जाम घनेरा
रसल खेमा में डाला डेरा !

उत्साही डॉक्टर संगिनी
होनहार दो बेटी प्यारीं,
नाज बड़ा है जिन पर उसको

जीवन में जो भरें रोशनी!

Sunday, January 3, 2016

शुभकामनायें

 जन्मदिन पर
 ढेर सारी शुभकामनाओं के साथ


मैचिंग साड़ी मैचिंग पर्स 
मैचिंग ही कंगन हाथों में,
आधुनिक युग की सजग स्त्री 
हो सशक्त बढ़ी राहों में !

ममता भरा हृदय, 
प्रिया का प्रणय भरे अंतर में
ओशो को आदर्श बनाया 
भरे हैं उर में सपने !

माँ-पिता को गर्व है उस पर 
बच्चों को भी मित्र बनाया
बहनों की प्यारी दीदी है
 पापा जी का मान बढ़ाया !

आधुनिक हों या पारंपरिक
 फबते हैं सारे परिधान
सदा रहे मुस्काता मुखड़ा 
रोज सवेरे करती ध्यान !


Friday, December 11, 2015

जन्मदिन पर ढेर सारी शुभकामनाओं के साथ


जन्मदिन पर ढेर सारी शुभकामनाओं के साथ

कल तक जो नन्हा-मुन्ना था
आज अचानक युवा हो गया,
मूँछे भी उग आयीं अब तो
दिल भी कुछ-कुछ जवां हो गया !

कोचिंग और पढ़ाई का क्रम
अब भी चलता पहले जैसे,
यह चिंता भी और समायी
कैरियर का चुनाव हो कैसे !

माँ-पापा की उम्मीदों पर
भाई के निस्वार्थ स्नेह पर,
खरा उतरना होगा अब तो
गुरूजनों की आशाओं पर !

मेहनत करने के दिन आये
मित्रों की मंडली बुलाये,
कभी इधर व कभी उधर झुक
मुश्किल से सामंजस्य बिठाये !

आया आज ख़ुशी का अवसर
सब मिलकर बधाई देते,
हम भी उसमें शामिल होकर
ढेर दुआएं तुमको देते !

सदा सत्य का पथ अपनाना
लक्ष्य सामने अपने रखना,
लोभ और बाधाएं आयें
नहीं कभी निज पथ से हटना !  


छोटे भांजे का आज जन्मदिन है 

Sunday, November 29, 2015

जन्मदिन पर

 भैया के लिये जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाओं के साथ


ऊँचा कद, व्यक्तित्व अनोखा
चौड़ा मस्तक, प्रखर है मेधा,
बचपन में थे बड़े सुदर्शन
नाम नरेश पिता ने दिया !

पढ़ने का है शौक बहुत
मोटा चश्मा चढ़ा आँख पर,
समाचार हों या सुडोकू
पढते पेपर इक इक अक्षर !

नई दिल्ली में बसे द्वारका
मेट्रो की महिमा मानें,
एमटीएनएल के सफल अधिकारी  
कर्म को ही पूजा जानें !

बिटिया को पढ़ाते दिल से
पी टी ए मीटिंग्स में जाते,
होम मिनिस्ट्री को खुश रखते
रिश्तेदारी सदा निभाते !

जन्मदिवस है आज आपका
दो पल याद करें थम कर,
कितनी दूर अभी जाना है
खुशियों से लें मन को भर !






Monday, October 26, 2015

जन्मदिन की शुभकामनायें

प्रिय भांजे के जन्मदिन पर 

सीधा, सच्चा, ईमानदार
संतोषी व दिल में प्यार,
जीवन कैसे बने बेहतर
करता सदा इसका विचार !

नखरा- वखरा वह न जाने
जी, जी कर सब कहना माने,
हिंदू , मुस्लिम दोनों अपने
मित्र में देता भेद न आने !

इंजीनियर बनने का सपना
पूरा करने का दम रखता,
‘ट्विलाइट’ का है दीवाना
फेसबुक पर साझा करता !

बिग भ्राता का रोल निभाता
सभी बड़ों को खुश खुश रखता,
सचिन हमारा होनहार है

उन्नति करे यही दिल कहता !