Wednesday, November 30, 2016

निज जीवन के बने सारथि

जन्मदिन पर शुभकामनायें 

उर में दीप्त प्रेम का बालन 
कदमों में हैं अनगिन राहें,
मधुस्मित अधरों पर रहता है 
है अनन्त की ओर निगाहें !

निज जीवन के बने सारथि 
प्रेरित किया सदा बिटिया को,
मननशील, कर्मठ, समर्पित 
दें सहयोग सदा दुनिया को !

स्वच्छता के बने हैं हामी 
सुंदर सा घर-बार सजाया,
स्मृति गुहा में सदा बसी वह 
दशकों जिसने साथ निभाया !

जन्मदिवस यह याद दिलाता 
कितने मोड़ अभी शेष हैं,
नई मंजिलें राह देखतीं 
उत्सव भी कुछ  जो विशेष हैं !

Tuesday, November 29, 2016

राजकुमारों सा पलता है


प्रिय आकाश के लिए 
पहले जन्मदिन पर शुभकामनाओं सहित 

गोल गंदुमी प्यारा मुखड़ा 
बड़ी-बड़ी सी मनहर आँखें, 
लगता भोला देवदूत सा 
कोमलता, सुंदरता पाँखें !

शान बढ़ायी  सारे घर की 
दे रोहन को 'दादा' का मान,
दादी, नानी की गोदी में 
फबता जैसे उनकी जान !

है नन्हा सा दुनिया घूमे 
विश्व नागरिक बना अभी से,
राजकुमारों सा पलता है 
मिलें दुआएं सदा सभी से !

जन्मदिवस पहला पहला है 
माँ के दिल में लड्डू फूटें,
हम भी देते बहुत बधाई 
मासी, मामा के  संग मिलके !

Thursday, November 3, 2016

जहाँ रहो खुशियाँ ही बिखेरो

जन्मदिवस पर ढेर सारी शुभकामनाओं के साथ


नन्हा अभिनव था गोदी में
जब हम पहली बार मिले थे,
पढ़ ली थी आँखों की भाषा
दिल भी अपने बहुत खिले थे !

सँग-सँग कितनी शामें काटीं
मुस्कानों सँग बाटीं बातें,
जंगल घूमे, मनी पिकनिकें
नदियों के पानी में झाँके !

सिक्किम की वह मधुर यात्रा
यादें दार्जलिंग की सांझी,
धुर दक्षिण की रेल यात्रा
कितनी दिल में पुलक जगाती !

सहज, सरल स्वभाव तुम्हारा
शांत हृदय और तीव्र मेधा,
न कोई शिकवा न ही अपेक्षा
जो भी मिले, संतुष्ट सदा !

सुख-दुख दोनों में सम रहतीं
बच्चों को संस्कार दिये हैं,
आज याद आ रहीं सारीं बातें
अनुपम जो उपहार दिये हैं !

सदा रहोगी तुम इस दिल में
जब तक जीवन है यह शेष,
जहाँ रहो खुशियाँ ही बिखेरो
‘विभा’ तुम हो बहुत विशेष !


Wednesday, October 19, 2016

भाभीजी की पुण्य स्मृति में



प्रिय सुमन भाभीजी के लिये

(जो आज हमारे मध्य नहीं हैं, किन्तु जो सदा-सदा  हमारे दिलों में रहेंगी.) 

एक रेलवे कॉलोनी है, मुग़लसराय की गलियों में,
वहीं पली, बढ़ीं, पढीं थीं, ब्याही गयीं बनारस में

भरे घर में आयीं भाभी, सँग भईया के फेरे डाल
देवर-ननद, सास-ससुर सब, हुए बहू पाकर निहाल

सीतापुर, सहारनपुर में, कुछेक बरस बिताए फिर
राजधानी में बना आशियाँ, जनकपुरी जा पहुंची फिर

हरि नगर में चंद दिनों तक, रौनक भी फैलाई थी
स्थायी आवास को लेकिन, कृष्ण पुरी ही भायी थी

हंसमुख और मिलनसार भी, सजना-धजना बहुत है भाता
बातों में होशियार बड़ी हैं, पाकशास्त्र की भी हैं ज्ञाता

दोहरा बदन मगर फुर्तीली, भाभी जिनका नाम सुमन है
प्यारी माँ हैं, प्रिया सजीली, बहुत पुराना यह बंधन है

गीत सुनातीं झूम-झूम के, बड़े भाव से पूजा करतीं
कॉलोनी में सबसे मिलकर, सारे पर्व मनाया करतीं

जन्म दिन फिर-फिर आता है, कुछ भूली सी याद दिलाने
सुख-दुःख तो आते जाते हैं, आये हैं हम बस मुस्काने



Tuesday, September 27, 2016

जन्मदिवस पर

प्रिय भांजी के लिए जन्मदिन की ढेरों बधाई सहित


एक बालिका भली भली सी
मिश्री की हो एक डली सी,
प्यारी सी मुस्कान बिखेरे
ज्यों बेला की एक कली सी !

सखियों में भी लोकप्रिय है
एडवेंचर की शौक़ीन साहसी,
मछली सी लहरों से खेले
दिल में चाहत कुछ करने की !

कलाकारा वह जन्मजात है
अभिनय सहज ही घट जाता,
माँ-पापा की बड़ी दुलारी
बहना की भी आंख का तारा

स्वप्न सभी सच होंगे उसके
दिल में जोश दूरदृष्टि भी,
जन्मदिवस यह याद दिलाता
मंजिल और करीब आ गयी !


Monday, August 22, 2016

जन्मदिन पर स्नेह व शुभकामनाओं सहित

जन्मदिन पर स्नेह व शुभकामनाओं सहित

मस्ती का है नाम मुकेश
जल्दी उड़ गए जिसके केश
अपनाया गेरुआ वेश
देता सबको प्रेम संदेश !

भोग लगाता पंडित जैसा
बचपन में करता था पूजा
चुनरी ओढ़ नृत्य भी करता
कोई झिझक न कोई हूजा !

अनुज सभी का सबका स्नेही
दुल्हन भी अति सुंदर पायी
प्यारी सीं दो मिलीं बेटियाँ
किस्मत उसने अद्भुत पायी !

अपना समझ के काम करे वह
कर्मशील न थकना जाने
प्रमोशन भी पाए कितने
नाम बैंक में हर कोई जाने !

सुखमय हो जीवन का हर पल
जन्म दिवस पर तुम्हें बधाई
पिता की सेवा का अवसर पा
नित नयी तकदीर बनाई !

बढ़ते चलो साधना पथ पर
पालो भीतर शांति के स्वर
मिले शाश्वत का सान्निध्य
उड़ो गगन में लगा ध्यान पर !


Friday, August 19, 2016

जन्मदिन पर

सागर के जन्मदिन पर

यथा नाम तथा गुण पाया
सागर पार बसा है जाकर
सागर सा विशाल उर पाया !

छुटपन से ही था गम्भीर
लक्ष्य व साथी दोनों पाए
मेधा तीव्र, मानस भी धीर !

ओपेरा में शान बड़ी है
परिवार गौरवान्वित होता
उपलब्धियों की लगी झड़ी है !

गृह लक्ष्मी का रखता मान
पूछ-पूछ कर शॉपिंग करता
आखिर वह है हाईकमान !

सदा रहो खुश, मस्त सदा
जन्मदिन पर लो बधाई
हो जीवन में संतोष सदा !